भारत में लोगों को कोविड-19 टीके की 67 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं

भारत में लोगों को कोविड-19 टीके की 67 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं

भारत में लोगों को कोविड-19 टीके की 67 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: September 2, 2021 9:45 pm IST

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) देश में बृहस्पतिवार तक लोगों को कोविड-19 टीके की 67 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

शाम सात बजे की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, बृहस्पतिवार को टीके की 64.70 लाख से अधिक (64,70,901) खुराक दी गईं।

मंत्रालय ने कहा कि दिन की अंतिम रिपोर्ट देर रात संकलित किए जाने के बाद दैनिक टीकाकरण आंकड़े में वृद्धि की उम्मीद है।

मंत्रालय ने रेखांकित किया कि जिन लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण गंभीर रूप से बीमार होने का अधिक खतरा है, उनके बचाव के उपकरण के रूप में टीकाकरण की उच्चतम स्तर पर नियमित रूप से समीक्षा और निगरानी की जाती है।

भाषा सिम्मी माधव

माधव


लेखक के बारे में