प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक में डूबने से हुई लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया

Ads

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक में डूबने से हुई लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 09:33 PM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 09:33 PM IST

नयी दिल्ली, 24 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कर्नाटक के कारवार में डूबने की घटना में हुई लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

उत्तर कन्नड़ जिले में थट्टे हक्कलू नदी में सीपियां इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे एक ही परिवार के आठ लोगों की डूबने से मौत हो गई, जिनमें सात महिलाएं शामिल हैं। दो अन्य लापता बताए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “कर्नाटक के कारवार जिले में हुई दुर्घटना के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

मोदी ने यह भी घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

भाषा प्रशांत दिलीप

दिलीप