PM Modi Security Breach: PM मोदी की सुरक्षा में चूक, कार्यक्रम स्थल के पास मिली ये खतरनाक चीज, मचा हड़कंप

PM Modi Security Breach: बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। कार्यक्रम स्थल के पास जिलेटिन छड़ें मिलने से हड़कंप मच गया।

PM Modi Security Breach: PM मोदी की सुरक्षा में चूक, कार्यक्रम स्थल के पास मिली ये खतरनाक चीज, मचा हड़कंप

pm modi news/ image source: ibc24

Modified Date: May 10, 2026 / 04:40 pm IST
Published Date: May 10, 2026 4:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बेंगलुरु में PM मोदी की सुरक्षा में चूक
  • कार्यक्रम स्थल के पास जिलेटिन छड़ें मिलीं
  • आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर के पास से छड़ें बरामद

PM Modi Security Breach: बेंगलुरु: बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। कार्यक्रम स्थल के पास जिलेटिन छड़ें मिलने से हड़कंप मच गया। यह बरामदगी उस समय हुई जब प्रधानमंत्री मोदी के शहर दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पहले से अलर्ट मोड पर थीं। जानकारी के मुताबिक, ये जिलेटिन छड़ें आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर के पास से मिली हैं, जहां प्रधानमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Bengaluru News Today:जिलेटिन छड़ें कार्यक्रम स्थल से लगभग 3 किलोमीटर दूर बरामद

बताया जा रहा है कि जिलेटिन छड़ें कार्यक्रम स्थल से लगभग 3 किलोमीटर दूर बरामद की गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से ठीक पहले इस तरह विस्फोटक सामग्री जैसे सामान का मिलना सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। हालांकि शुरुआती जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये छड़ें वहां कैसे पहुंचीं और किसने इन्हें रखा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

PM Modi Bengaluru Visit: बेंगलुरु पुलिस जांच में जुटी

बेंगलुरु पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हर एंगल से जांच की जा रही है और किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। कार्यक्रम स्थल के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और हर वाहन की सघन जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।