प्रधानमंत्री भारत के बारे में ट्रंप के ‘‘अपमानजनक’’ पोस्ट साझा करने पर प्रतिक्रिया दें: खरगे

प्रधानमंत्री भारत के बारे में ट्रंप के ‘‘अपमानजनक’’ पोस्ट साझा करने पर प्रतिक्रिया दें: खरगे

प्रधानमंत्री भारत के बारे में ट्रंप के ‘‘अपमानजनक’’ पोस्ट साझा करने पर प्रतिक्रिया दें: खरगे
Modified Date: April 23, 2026 / 09:21 pm IST
Published Date: April 23, 2026 9:21 pm IST

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत के संदर्भ में ‘‘अपमानजनक’’ पोस्ट साझा किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनाव प्रचार से समय निकालकर इस बारे में प्रतिक्रिया देनी चाहिए।

उन्होंने सवाल किया कि आखिर प्रधानमंत्री मोदी किस बात से ‘‘डरे हुए हैं।’’

खबरों के अनुसार, ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट को ‘रीपोस्ट’ किया है जिसमें एक रेडियो प्रस्तोता माइकल सैवेज ने अमेरिका के जन्मसिद्ध नागरिकता कानून को खत्म करने की मांग की थी तथा भारत, चीन तथा अन्य देशों को ‘नरक’ बताया था।

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी जी के प्रिय मित्र ‘नमस्ते ट्रंप’ ने भारत के बारे में अपशब्द कहते हुए और बेहद अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करते हुए एक नोट साझा किया है। मोदी जी इन बेतुके बयानों पर बिल्कुल चुप रहते हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ‘मैं इसे यहीं छोड़ता हूं।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘ नरेन्द्र मोदी जी, आप किस बात से डर रहे हैं? ’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘अमेरिका की सफलता में भारतीय मूल के लोगों ने अहम भूमिका निभाई है। अमेरिकी सरकार के उच्चतम स्तर पर इसे उठाने से हमें कौन रोक रहा है? ’’

खरगे ने दावा किया, ‘‘विकृत स्वरूप वाले भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से लेकर ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान युद्ध को रोकने के लिए मध्यस्थता करने के ट्रंप के दावों तक, ट्रंप द्वारा द्वारा ब्रिक्स को ‘मरा हुआ’ बताए जाने से लेकर अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने तक, हर कदम पर मोदी जी ने भारत के हितों को गिरवी रख दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के चुनाव अभियान के बीच, मुझे पूरी उम्मीद है कि उन्हें 140 करोड़ भारतीय नागरिकों के आक्रोश पर प्रतिक्रिया देने के लिए कुछ समय मिलेगा।’’

भाषा हक माधव पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में