छत्रपति संभाजीनगर स्थित कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक दिपके के आवास पर पुलिस सुरक्षा

Ads

छत्रपति संभाजीनगर स्थित कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक दिपके के आवास पर पुलिस सुरक्षा

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 03:50 PM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 03:50 PM IST

छत्रपति संभाजीनगर, 24 मई (भाषा) महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के एमआईडीसी वालुज क्षेत्र में स्थित ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दिपके के आवास पर पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) पिछले सप्ताह ऑनलाइन उभरी और बेरोजगारी, पेपर लीक और शिक्षा से संबंधित मुद्दों के इर्द-गिर्द मीम तथा राजनीतिक टिप्पणियों के माध्यम से तेजी से लोकप्रिय हुई।

पुलिस उपायुक्त पंकज अतुलकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हमने एमआईडीसी वालुज क्षेत्र में स्थित अभिजीत दिपके के आवास को 24 घंटे सामान्य पुलिस सुरक्षा प्रदान की है। पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था यह सुनिश्चित करने के लिए की गई है कि उनके घर पर भीड़भाड़ नहीं हो, क्योंकि सीजेपी का मुद्दा इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।’’

अतुलकर ने इस बात से इनकार किया कि दिपके को मिल रही धमकियों के कारण सुरक्षा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि उनके अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले किसी भी थाने को इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

इसी बीच, शनिवार को दिपके ने डिजिटल मुहिम पर व्यापक कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके सभी सोशल मीडिया अकाउंट और वेबसाइट को बंद कर दिया गया है या उनपर रोक लगा दी गई है, जिससे समूह अपने किसी भी आधिकारिक मंच तक पहुंच नहीं पा रहा है।

भाषा सुरभि सुरेश

सुरेश