अंतिम संस्कार रोककर अचानक शव ले गई पुलिस, परिजनों ने किया हंगामा, जानें क्या है माजरा…
Police suddenly took the dead body after stopping the funeral अंतिम संस्कार रोककर अचानक शव ले गई पुलिस, परिजनों ने किया हंगामा
Police suddenly took the dead body after stopping the funeral
Police suddenly took the dead body: लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राजधानी में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल लखनऊ के गौरी इलाके में शनिवार रात एक युवक का शव संदिग्ध हालात में घर के अंदर मिला। परिवारीजनों ने मायके गई उसकी पत्नी को भी सूचना नहीं दी और शव को अंतिम संस्कार के लिये श्मसान घाट लेकर चले गये। इसी बीच पत्नी व पुलिस को इसकी सूचना मिली। पुलिस ने श्मशान घाट पहुंच कर अंतिम संस्कार रोक दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के जानकारी अनुसार गौरी विहार कॉलोनी निवासी फल विक्रेता विवेक शर्मा (35) शनिवार देर शाम घर लौटे थे। उनका मायके गई पत्नी रूपल से घर न लौटते को लेकर कहासुनी हुई। इस पर गुस्से में विवेक ने फोन काट दिया।
Police suddenly took the dead body: पति से तीन माह पहले हुए किसी विवाद के बाद रूपल काकोरी के डिघियां स्थित मायके चली गई थी। रात में विवेक ने मां से खाना मांगा। मां खाना लेकर पहुंची तो वह बिस्तर पर बेसुध मिला था। घरवाले आनन- फानन में उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रविवार दोपहर परिजन शव को आलमबाग स्थित श्मशान घाट लेकर पहुंचे। वह अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इस बीच सरोजनीनगर पुलिस को पत्नी रूपल द्वारा उसे बिन बताए पति विवेक का अंतिम संस्कार किए जाने की सूचना दी गई।
Read more: नियुक्ति को लेकर हजारों शिक्षकों ने खोला मोर्चा, गर्भवती महिलाओं के साथ उतरे सड़कों पर
Police suddenly took the dead body: सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सरोजनीनगर संतोष कुमार आर्य पुलिस बल के साथ श्मशान घाट पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Facebook


