राष्ट्रपति ने राजवेलु, शिवकोलुंधु, राजशेखरन को पुडुचेरी में मंत्री नियुक्त किया

Ads

राष्ट्रपति ने राजवेलु, शिवकोलुंधु, राजशेखरन को पुडुचेरी में मंत्री नियुक्त किया

  •  
  • Publish Date - June 9, 2026 / 12:04 AM IST,
    Updated On - June 9, 2026 / 12:04 AM IST

नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री की सलाह पर पी. राजवेलु, वी. पी. शिवकोलुंधु और जी. एन. एस. राजशेखरन को केंद्रशासित प्रदेश में सोमवार को मंत्री नियुक्त किया। एक सरकारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

केंद्र शासित प्रदेश में नौ अप्रैल को हुए चुनाव में अखिल भारतीय एन. आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने जीत हासिल की थी।

एन. रंगासामी ने 13 मई को पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता ए. नमस्सिवायम और एआईएनआरसी विधायक मल्लादी कृष्ण राव ने पुडुचेरी में राजग की दूसरी सरकार में उनके साथ शपथ ली थी।

मंत्रिमंडल की तीन सीट खाली थीं, जिन्हें अब भर दिया गया है।

सोमवार को जारी अधिसूचना में कहा गया, ‘‘राष्ट्रपति को मुख्यमंत्री की सलाह पर पी. राजवेलु, वी. पी. शिवकोलुंधु और जी. एन. एस. राजशेखरन को पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश की मंत्रिपरिषद में मंत्री नियुक्त करते हुए प्रसन्नता हो रही है। उनकी नियुक्ति उनके शपथ ग्रहण की तारीख से प्रभावी होगी।’’

इससे पहले, कांग्रेस नेता वी. नारायणसामी ने पूर्ण मंत्रिमंडल के गठन में देरी को लेकर सरकार से सवाल किया था।

भाशा

सिम्मी संतोष

संतोष