प्रधानमंत्री मोदी के मंत्री ने किसान आंदोलन को बताया पाकिस्तान और चीन की साजिश
प्रधानमंत्री मोदी के मंत्री ने किसान आंदोलन को बताया पाकिस्तान और चीन की साजिश
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान आंदोलन के पीछे पाकिस्तान और चीन की साजिश करार दिया है। केंद्र सरकार में मंत्री राव साहब दानवे ने बयान दिया है। उन्होंने किसान आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ बता दिया है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित जालना के एक गांव में प्राथमिक आरोग्य केंद्र के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे दानवे ने भाषण के दौरान कहा कि दिल्ली के पास चल रहे किसान आंदोलन में पाकिस्तान और चीन का हाथ है।
पढ़ें- बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला, सड़क को ब्लॉक कर किया पथराव, TMC पर लगा आरोप
उन्होंने कहा, ‘जो आंदोलन चल रहा है, वह किसानों का नहीं है। इसके पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है। इस देश में मुसलमानों को पहले भड़काया गया। (उन्हें) क्या कहा गया? एनआरसी आ रहा है, सीएए आ रहा है और छह माह में मुसलमानों को इस देश को छोड़ना होगा। क्या एक भी मुस्लिम ने देश छोड़ा?”
पढ़ें- पति की आंखों के सामने 17 युवकों ने किया गैंगरेप, एक…
वहीं किसानों के विरोध प्रदर्शन के पीछे विदेशी ताकतों के हाथ होने की बात पर शिवसेना नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चुटकी लेते हुए अरविंद सावंत ने कहा कि महाराष्ट्र में सत्ता गंवाने के कारण भाजपा नेता अपने होश में नहीं हैं। उन्हें पता ही नहीं है कि वे क्या बोल रहे हैं। बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में किसान 14 दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर जमे हैं।
पढ़ें- चीनी रक्षा मंत्री के मौजूदगी में राजनाथ सिंह ने चीन…
सरकार और किसानों के बीच अब तक पांच दौर की वार्ता हो चुकी है। सभी बातचीत बेनतीजा रही हैं। सरकार की ओर से कृषि कानून पर भेजा गया प्रस्ताव भी किसानों को पसंद नहीं आया। बता दें कि सरकार जहां कृषि कानूनों को वापस ना लेने पर अड़ी है तो किसान कृषि कानून को रद्द किए जाने की मांग पर अडिग हैं।
पढ़ें- आकाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी के भतीजे पर लगाए आरो…
दानवे ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के प्रधानमंत्री हैं और उनका कोई भी निर्णय किसानों के खिलाफ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं दिखाती हैं कि वह किसानों के लिए पैसे खर्च करने के लिए तैयार है, पर बाकियों को ये अच्छा नहीं लग रहा।

Facebook


