नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे देश को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, “आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा।
पढ़ें- इस यूनिवर्सिटी के 3670 छात्र हुए थे फेल, दोबारा रिजल्ट आया तो 2500 स्टूडेंट हो गए पास
आप जरूर जुड़ें.” किस मुद्दे पर देश को संबोधित करेंगे, इसकी जानकारी प्रधानमंत्री ने नहीं दी है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि देशभर में त्योहारी सीजन को देखते हुए पीएम मोदी कोरोनावायरस महामारी की स्थिति पर संबोधित कर सकते हैं। देश में कोरोना संक्रमितों की तादाद 76 लाख के करीब पहुंच गई है।
पढ़ें- रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर बने पुराने धनेली पुल को ढहाया गया, कभी भी .
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोनावायरस संक्रमण के 46,790 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 75,97,63,000 हो गई है।
पढ़ें- रेलवे के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन, आगे रेल रोको आंद…
वहीं पिछले 24 घंटे में 587 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,15,197 हो गई है. राहत की बात यह है कि पिछले तीन महीनों में पहली बार संक्रमण के नए मामले सबसे कम आए हैं. इससे पहले, 23 जुलाई को 50 हजार से कम (45,720) नए मामले दर्ज किए गए थे।