पंजाब: आतंकवादी शहजाद भट्टी से संबंध के आरोप में एनआईए ने एक घर में छापेमारी की

पंजाब: आतंकवादी शहजाद भट्टी से संबंध के आरोप में एनआईए ने एक घर में छापेमारी की

पंजाब: आतंकवादी शहजाद भट्टी से संबंध के आरोप में एनआईए ने एक घर में छापेमारी की
Modified Date: June 9, 2026 / 09:43 pm IST
Published Date: June 9, 2026 9:43 pm IST

चंडीगढ़, नौ जून (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भट्टी से जुड़े आतंकी गिरोह के मामलों की जांच के तहत मंगलवार को पंजाब के मनसा जिले में एक घर पर छापेमारी की।

एनआईए के अधिकारियों ने कुलाना गांव में यादविंदर सिंह उर्फ ​​प्रीत के घर पर छापा मारा।

यादविंदर ने पत्रकारों को बताया कि लगभग दो साल पहले उनका भट्टी से संपर्क हुआ था, जिसके बाद एनआईए ने उनसे पूछताछ की थी।

उसने एक सवाल के जवाब में कहा कि एनआईए की टीम कुछ फोन नंबरों के बारे में पूछताछ कर रही थी।

यादविंदर ने बताया कि उसे 15 जून को चंडीगढ़ में केंद्रीय एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।

उसके परिवार के एक सदस्य ने बताया कि एनआईए की टीम पहले भी यादविंदर के आवास की तलाशी ले चुकी है।

उन्होंने बताया कि पिछली छापेमारी के दौरान एजेंसी ने उसका मोबाइल फोन और बैंक विवरण जब्त किए थे।

यादविंदर पर स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत भी एक मामला है।

एनआईए ने मंगलवार को भट्टी से जुड़े तीन आतंकी गिरोहों के मामलों के सिलसिले में पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर छापेमारी भी की थी।

भाषा जितेंद्र सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में