पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर बिश्नोई और रिंदा से जुड़े 13 बदमाशों को गिरफ्तार किया
पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर बिश्नोई और रिंदा से जुड़े 13 बदमाशों को गिरफ्तार किया
चंडीगढ़, 14 जुलाई (भाषा) पंजाब पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने यहां कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और हरविंदर रिंदा से जुड़े 13 बदमाशों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक सुखचैन सिंह गिल ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उनमें से सात बदमाश शार्प शूटर हैं।
उन्होंने कहा कि उनके पास से 13 हथियार बरामद किए गए हैं।
गिल ने कहा कि वे हत्या और लूट समेत कई अपराधों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
उन्होंने कहा कि विशेष टीम के नेतृत्व में दो सप्ताह तक चले अभियान के बाद जालंधर (ग्रामीण) पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
इससे पहले, 29 जून को पुलिस ने संगीन अपराधों में शामिल बिश्नोई और रिंदा से जुड़े 11 लोगों को गिरफ्तार किया था।
गिल ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी के बाद से जालधंर पुलिस उनके गिरोह के बचे हुए सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए गुप्त सूचनाओं पर काम कर रही थी।
भाषा जोहेब दिलीप
दिलीप

Facebook


