अमृतसर में पंजाब पुलिस के एएसआई का शव मिला

Ads

अमृतसर में पंजाब पुलिस के एएसआई का शव मिला

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 03:04 PM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 03:04 PM IST

चंडीगढ़/अमृतसर, 24 मई (भाषा) पंजाब पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक का शव रविवार को अमृतसर के फतेहगढ़ चुरियां-मजीठिया रोड के पास मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, एएसआई के शरीर पर गोली लगने का निशान था।

अमृतसर (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुहैल मीर कासिम ने बताया कि पुलिस को रविवार तड़के एएसआई जोगा सिंह के शव के बारे में सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही मजीठिया पुलिस थाने के प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। एसएसपी ने बताया कि एक फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।

बाद में शव को सिविल अस्पताल ले जाया गया।

एसएसपी ने कहा, ‘हम निजी शत्रुता, सड़क पर झड़प या किसी भी अन्य संभावित पहलू की जांच कर रहे हैं।’

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा राखी अमित

अमित