रहमान ने ‘मैं वापस आऊंगा’ की रिलीज से पहले अटारी सीमा पर प्रस्तुति देकर बीएसएफ को सलामी दी

रहमान ने ‘मैं वापस आऊंगा’ की रिलीज से पहले अटारी सीमा पर प्रस्तुति देकर बीएसएफ को सलामी दी

रहमान ने ‘मैं वापस आऊंगा’ की रिलीज से पहले अटारी सीमा पर प्रस्तुति देकर बीएसएफ को सलामी दी
Modified Date: June 7, 2026 / 08:34 pm IST
Published Date: June 7, 2026 8:34 pm IST

अमृतसर, सात जून (भाषा) ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान ने रविवार को पंजाब में अटारी सीमा चौकी पर पहली बार लाइव प्रस्तुति देकर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को संगीत के माध्यम से सलामी दी।

संयुक्त जांच चौकी (जेसीपी) स्टेडियम में आयोजित बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान “जय हो -वीर जवानों को संगीतमय सलामी” शीर्षक के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम भारत-पाकिस्तान सीमा और विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म निर्माता इम्तियाज अली की आगामी फिल्म “मैं वापस आऊंगा” रिलीज से पहले आयोजित किया गया। इस फिल्म के लिए संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है।

रहमान ने हजारों दर्शकों की मौजूदगी में कार्यक्रम की शुरुआत अपने प्रसिद्ध गीत ‘चंदा सूरज लाखों तारे’ से की। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के गीत प्रस्तुत किए।

फिल्म के गीत “मस्कारा” को नीलांजना घोष और वेदांग रैना ने प्रस्तुत किया। वेदांग रैना इस फिल्म में विभाजन-पूर्व भारत के एक युवा की भूमिका निभा रहे हैं।

इसके बाद गायक मोहित चौहान ने पूजा तिवारी और नरगिस के साथ मिलकर ‘इश्क मस्ताना’ गीत प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का समापन रहमान के प्रसिद्ध देशभक्ति गीत ‘मां तुझे सलाम’ के साथ हुआ।

फिल्म 12 जून को देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

भाषा जोहेब संतोष

संतोष


लेखक के बारे में