राहुल गांधी ने कांग्रेस के मुस्लिम नेताओं से अपने समुदाय से जुड़े मुद्दे उठाने का आग्रह किया

Ads

राहुल गांधी ने कांग्रेस के मुस्लिम नेताओं से अपने समुदाय से जुड़े मुद्दे उठाने का आग्रह किया

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 01:03 AM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 01:03 AM IST

नयी दिल्ली, 23 मई (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पार्टी के मुस्लिम नेताओं से अपने समुदाय से जुड़े मुद्दों को मुखरता से उठाने और उनका प्रतिनिधित्व बढ़ाने की दिशा में काम करने का आग्रह किया।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग की सलाहकार परिषद की बैठक के दौरान गांधी ने कहा कि अगर किसी मुसलमान के साथ अन्याय होता है तो उन्हें केवल ‘अल्पसंख्यक’ समूह के सदस्य के रूप में नहीं, बल्कि विशेष रूप से एक ‘मुसलमान’ के रूप में अपनी आवाज उठानी चाहिए।

इसी प्रकार, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यदि दलितों, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) या सामान्य वर्ग के सदस्यों पर हमले होते हैं तो उस विशिष्ट समुदाय की स्पष्ट रूप से पहचान करके इस मुद्दे को उठाया जाना चाहिए।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल