राज्यसभा चुनाव के लिए खरगे के नामांकन पत्र दाख्रिल करने के दौरान राहुल मौजूद रहेंगे

राज्यसभा चुनाव के लिए खरगे के नामांकन पत्र दाख्रिल करने के दौरान राहुल मौजूद रहेंगे

राज्यसभा चुनाव के लिए खरगे के नामांकन पत्र दाख्रिल करने के दौरान राहुल मौजूद रहेंगे
Modified Date: June 4, 2026 / 10:10 pm IST
Published Date: June 4, 2026 10:10 pm IST

बेंगलुरु, चार जून (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान उपस्थित रहेंगे।

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, शुक्रवार दोपहर विधानसौध में खरगे के नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ राहुल गांधी मौजूद रहेंगे।

खरगे संसद के उच्च सदन में नेता प्रतिपक्ष हैं। राज्यसभा में उनका कार्यकाल 25 जून को समाप्त हो रहा है।

भाषा आशीष सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में