रेलवे ने रद्द की 33 ट्रेनें, 11 को बीच में ही रोका, पंजाब में जारी किसान आंदोलन से करोड़ों का नुकसान

रेलवे ने रद्द की 33 ट्रेनें, 11 को बीच में ही रोका, पंजाब में जारी किसान आंदोलन से करोड़ों का नुकसान

रेलवे ने रद्द की 33 ट्रेनें, 11 को बीच में ही रोका, पंजाब में जारी किसान आंदोलन से करोड़ों का नुकसान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: November 19, 2020 4:46 am IST

नई दिल्ली। पंजाब में किसानों के आंदोलन के चलते रेलवे को 33 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं, जबकि 11 को गंतव्‍य तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया। इस बीच किसानों ने कहा है कि उनका आंदोलन जारी रहेगा। 

पढ़ें- किसानों के खातों में अगले माह डाले जाएंगे 2000 रुपए, सूची में ऐसे देख सकते हैं अपना नाम

पंजाब में किसानों के आंदोलन के चलते भारतीय रेल को अकेले मालभाड़े से होने वाली आमदनी में 1,670 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मालूम हो कि किसानों के इस आंदोलन को 52 दिन हो चुके हैं। इस आंदोलन के चलते 16 नवंबर तक 1,986 यात्री रेलगाड़ियां और 3,090 मालगाड़ियां रद्द हो चुकी है। वहीं रेलवे ने प्रदर्शनकारी किसानों के केवल मालगाड़ियां शुरू करने के प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया है। इससे संकट और गहरा गया है। आंदोलन के चलते रेलवे को हर रोज करीब 36 करोड़ मालभाड़े के नुकसान का अनुमान है।

पढ़ें- ट्रक में छुपकर कश्मीर जा रहे थे आतंकी, चेकिंग के दौ…

किसानों के प्रस्‍ताव पर रेलवे ने सख्‍त रुख अपनाते हुए कहा है कि राज्‍य में चलेंगी तो यात्री रेलगाड़ियां और मालगाड़ियां दोनों। अन्‍यथा कोई गाड़ी नहीं चलेगी। यहां बता दें कि बीते दिनों केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ किसानों की बातचीत का कोई हल नहीं निकल पाया था।

पढ़ें- रायपुर के केंद्री में 5 लोगों की मौत मामले में बीजे…

राज्‍य में मालगाड़ियों का परिचालन नहीं होने से उद्योगों को भारी नुकसान हो रहा है। पंजाब किसान यूनियन के नेता रुलदू सिंह ने कहा कि केंद्र ने पंजाब के किसानों, कारोबारियों और श्रमिकों के खिलाफ अड़ियल रवैया अपनाया है। हम इसकी निंदा करते हैं।

पढ़ें- बड़ा फैसला, इस राज्य में 30 नवंबर तक बंद रहेंगे स्क…

किसान यूनियन के नेता के मुताबिक करीब 30 किसान संगठनों के प्रतिनिधि और लाखों किसान कृषि कानूनों के खिलाफ 26 और 27 नवंबर को प्रदर्शन करने के लिए ट्रैक्टर से दिल्ली जाने को तैयार हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी का हवाला देकर राष्‍ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शनों को अनुमति नहीं दी है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पूरे देश के 200 किसान संगठनों के मंच अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने ‘दिल्ली चलो’ प्रदर्शन का आह्वान किया है।

 


लेखक के बारे में