राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की
राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की
जयपुर, 28 जून (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और कहा कि पोलियो से बचाव का एकमात्र प्रभावी उपाय समय पर इसकी खुराक पिलाना है व इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बच्चे के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर ले जाकर उन्हें पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।
मुख्यमंत्री ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
उन्होंने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के बाद उन्हें चॉकलेट भी वितरित की। साथ ही, अभियान के पोस्टर ‘दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार’ का विमोचन किया।
अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत रविवार (28 जून) से अगले तीन दिन (30 जून तक) के दौरान राज्य में लगभग 1.04 करोड़ बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी जिसके लिए 59,217 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं और 75,232 टीम का गठन किया गया है।
भाषा पृथ्वी खारी
खारी

Facebook


