राजस्थान: पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को ट्रैक्टर से कुचला, मौत

राजस्थान: पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को ट्रैक्टर से कुचला, मौत

राजस्थान: पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को ट्रैक्टर से कुचला, मौत
Modified Date: April 30, 2026 / 07:46 pm IST
Published Date: April 30, 2026 7:46 pm IST

जयपुर, 30 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के जयपुर में पारिवारिक विवाद में 35 वर्षीय एक व्यक्ति को उसके छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचल दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना पचेरीकलां थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की है और मृतक की पहचान अनूप के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, अनूप बृहस्पतिवार दोपहर दिल्ली से घर लौटा था और इसी दौरान उसका छोटे भाई अजीत से किसी बात पर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया।

पुलिस ने बताया कि झगड़े के दौरान अजीत ने ट्रैक्टर से अनूप को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, अनूप को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे बुहाना के सरकारी अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी बनवारीलाल यादव ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और घटनाक्रम की सटीक जानकारी व आरोपी की भूमिका का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा बाकोलिया जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में