राजस्थान: पुलिसकर्मियों के तनाव को कम करने के लिए “संडेज ऑन साइकिल” कार्यक्रम की शुरुआत

Ads

राजस्थान: पुलिसकर्मियों के तनाव को कम करने के लिए “संडेज ऑन साइकिल” कार्यक्रम की शुरुआत

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 03:16 PM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 03:16 PM IST

जयपुर, 24 मई (भाषा) राजस्थान पुलिस ने कर्मियों में तनाव को कम करने के उद्देश्य से रविवार को राज्यव्यापी विशेष फिटनेस कार्यक्रम शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के तहत “संडेज ऑन साइकिल” कार्यक्रम में योग, जुम्बा और साइक्लिंग जैसी गतिविधियां की गईं।

यह कार्यक्रम राज्य के सभी जिला पुलिस इकाइयों, बटालियनों और प्रशिक्षण केंद्रों में आयोजित किया गया।

इसे भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक (सशस्त्र बटालियन) और मुख्य खेल अधिकारी रूपिंदर सिंह ने राज्यभर की सभी इकाइयों को अभियान की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

इस पहल के तहत रविवार सुबह योग सत्र से शुरुआत हुई, जिसके बाद जुम्बा, रस्सी कूद और साइक्लिंग जैसी गतिविधियां की गईं।

इस पहल का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रखना और उन्हें व्यस्त कार्यक्रमों के बीच तनाव से राहत दिलाना है।

अधिकारियों ने बताया कि गतिविधियां सुबह छह बजे से साढ़े सात बजे तक की गईं।

भाषा बाकोलिया अमित जितेंद्र

जितेंद्र