राजस्थान: धारदार हथियार से पत्नी की हत्या

राजस्थान: धारदार हथियार से पत्नी की हत्या

राजस्थान: धारदार हथियार से पत्नी की हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: October 22, 2021 9:37 pm IST

जयपुर, 22 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित रूप से धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी।

थानाधिकारी दिनेश सरन ने बताया कि अराइयांवाली गांव में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से वार कर अपनी पत्नी रूकिया देवी (27) की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी आत्माराम (30) पेशे से कारीगर है। मृतका के परिजनों की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

भाषा कुंज

वैभव

वैभव


लेखक के बारे में