राजस्थान: प्रेमी की हत्या में महिला व उसके तीन परिजनों पर मुकदमा दर्ज

राजस्थान: प्रेमी की हत्या में महिला व उसके तीन परिजनों पर मुकदमा दर्ज

राजस्थान:  प्रेमी की हत्या में महिला व उसके तीन परिजनों पर मुकदमा दर्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: September 22, 2021 4:34 pm IST

कोटा (राजस्थान), 22 सितंबर (भाषा) राजस्थान के बारां शहर में प्रेमी की हत्या के आरोप में महिला और उसके तीन परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि रजाकुमार प्रजापत (28) का शव मंगलवार को लंका कॉलोनी स्थित उसके घर से 25 मीटर दूर मिला था। पुलिस के अनुसार महिला भी इसी इलाके में रहती है। पुलिस ने बताया कि महिला सोनी अरवाल, उसके माता-पिता जितेंद्र और ममता तथा दादी के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार सुबह प्राथमिकी दर्ज की।

प्रजापत के पिता मोतीलाल के अनुसार, उनका बेटा सोमवार देर रात घर से यह कहकर गया था कि वह अपने दोस्त को छोड़ने जा रहा है। हालांकि कुछ घंटे बाद उन्हें खबर मिली कि उनका बेटा बेसुध सड़क पर पड़ा है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मोतीलाल ने दावा किया कि उसके बेटे के पड़ोस में ही रहने वाली एक महिला के साथ प्रेम संबंध थे और आरोप लगाया कि उसके परिवार के लोगों ने ही उनके बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी।

बारां सिटी थाना क्षेत्र के क्षेत्रीय निरीक्षक मांगी सिंह यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत महिला, उसके माता-पिता और दादी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

भाषा

पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में