नेतन्याहू-ट्रंप के बीच दरार की खबरें बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गईं: इजराइली राजदूत

नेतन्याहू-ट्रंप के बीच दरार की खबरें बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गईं: इजराइली राजदूत

नेतन्याहू-ट्रंप के बीच दरार की खबरें बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गईं: इजराइली राजदूत
Modified Date: June 4, 2026 / 10:36 pm IST
Published Date: June 4, 2026 10:36 pm IST

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच किसी भी तरह की दरार की खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि जो लोग दोनों नेताओं के बीच फूट की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें ‘‘थोड़ा और इंतजार करना होगा।’’

राजदूत ने ‘पीटीआई वीडियो’ के साथ एक साक्षात्कार में लेबनान में सैन्य अभियान को लेकर इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू और ट्रंप के बीच कथित तीखी बहस को ‘‘मैत्रीपूर्ण रणनीतिक मतभेद’’ बताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने अपने राजनीतिक एजेंडे के तहत इन मतभेदों को वास्तविकता से कहीं अधिक बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया।

अजार ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच कथित तनाव की धारणा किसी बुनियादी रणनीतिक मतभेद के कारण नहीं, बल्कि उनकी अलग-अलग कार्यशैली और व्यक्तिगत नेतृत्व शैली के कारण पैदा हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि बहुत से लोग राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नेतन्याहू के बीच दरार तलाशना चाहते हैं और पिछले 10 वर्षों से इसी इंतजार में हैं। मेरा मानना है कि उन्हें इसके लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।’

अजार ने इजराइल और अमेरिका के बीच घनिष्ठ सहयोग पर जोर देते हुए कहा कि कुछ खबरों में तथ्यों को तथ्यों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया ताकि एक खास तरह की धारणा बनाई जा सके।

हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को स्वीकार किया कि उन्होंने लेबनान में जारी संघर्ष को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की थी।

अजार ने कहा कि ईरान को परमाणु सैन्य क्षमता हासिल करने से रोकने के व्यापक क्षेत्रीय उद्देश्य पर इजराइल और अमेरिका पूरी तरह से एकजुट हैं।

भाषा आशीष माधव

माधव


लेखक के बारे में