‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़ी गतिविधियों की जांच का अनुरोध

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़ी गतिविधियों की जांच का अनुरोध

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़ी गतिविधियों की जांच का अनुरोध
Modified Date: May 24, 2026 / 09:38 pm IST
Published Date: May 24, 2026 9:38 pm IST

नयी दिल्ली, 24 मई (भाषा) उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर कर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) से जुड़ी गतिविधियों की जांच का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

सीजेपी एक व्यंग्यात्मक डिजिटल संगठन है, जो हाल में शीर्ष अदालत के एक वरिष्ठ न्यायाधीश की ओर से की गई ‘कॉकरोच’ और ‘परजीवी’ वाली टिप्पणी के बाद अस्तित्व में आया है।

याचिका में अदालती कार्यवाही के दौरान की गई मौखिक टिप्पणियों के कथित व्यावसायिक दोहन में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई का भी अनुरोध किया गया है।

इसमें कथित तौर पर फर्जी डिग्रियों का इस्तेमाल करके वकालत करने वाले फर्जी वकीलों की जांच का निर्देश देने का भी आग्रह किया गया है।

याचिका में न्यायिक कार्यवाही के दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए दावा किया गया है कि अदालत की कार्यवाही के दौरान की गई टिप्पणियों और विचारों का इस्तेमाल प्रचार के लिए किया जा रहा है।

पिछले हफ्ते भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने एक मुकदमे की सुनवाई के दौरान ‘‘कॉकरोच’’ और ‘‘परजीवी’’ जैसी टिप्पणियां की थीं, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया था।

सीजेआई ने बाद में स्पष्ट किया था कि ‘‘फर्जी डिग्रियों’’ के माध्यम से विधि पेशे में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों पर लक्षित उनकी टिप्पणियों को गलत तरीके से उद्धृत किया गया था।

भाषा पारुल दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में