स्कूलों में सही सामग्री वाली संशोधित पाठ्यपुस्तकें वितरित की जाएंगी: ओडिशा के मंत्री

स्कूलों में सही सामग्री वाली संशोधित पाठ्यपुस्तकें वितरित की जाएंगी: ओडिशा के मंत्री

स्कूलों में सही सामग्री वाली संशोधित पाठ्यपुस्तकें वितरित की जाएंगी: ओडिशा के मंत्री
Modified Date: June 29, 2026 / 10:00 pm IST
Published Date: June 29, 2026 10:00 pm IST

भुवनेश्वर, 29 जून (भाषा) पाठ्यक्रम में हाल ही में शामिल की गईं स्कूली पाठ्यपुस्तकों में गंभीर त्रुटियों को लेकर जारी विवाद के बीच ओडिशा के विद्यालय एवं जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने सोमवार को कहा कि छात्रों को सही सामग्री से पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए सभी सरकारी स्कूलों में संशोधित पाठ्यपुस्तकें वितरित की जाएंगी।

संवाददाताओं से बातचीत में गोंड ने कहा कि सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस लापरवाही की पड़ताल के लिए एक जांच समिति का गठन किया है।

मंत्री ने कहा, ‘पाठ्यपुस्तकों में जो भी गलतियां पाई गई हैं, उन्हें गंभीरता से लिया गया है। मुख्यमंत्री ने एक जांच समिति का गठन किया था, जिसने जांच की और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।’

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि पाठ्यपुस्तकों की संशोधित प्रतियां हर सरकारी स्कूल में भेजी जाएं ताकि शिक्षक पढ़ाते समय संशोधित संस्करणों का उपयोग कर सकें।

गोंड ने कहा, ‘इन संशोधित पुस्तकों का उपयोग कक्षाओं में किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुए बिना शिक्षण कार्य ठीक से हो।’

भाषा सुमित अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में