तेलंगाना में आरटीसी चालक ने आत्महत्या का प्रयास किया, सरकार ने कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया

तेलंगाना में आरटीसी चालक ने आत्महत्या का प्रयास किया, सरकार ने कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया

तेलंगाना में आरटीसी चालक ने आत्महत्या का प्रयास किया, सरकार ने कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया
Modified Date: April 24, 2026 / 12:37 am IST
Published Date: April 24, 2026 12:37 am IST

हैदराबाद, 23 अप्रैल (भाषा) तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) के कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान वारंगल में आत्मदाह का प्रयास करने वाले चालक शंकर गौड़ को बेहतर इलाज के लिए यहां के एक सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। वहीं, राज्य सरकार ने हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को शुक्रवार को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है।

इस बीच, परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कैबिनेट के अन्य मंत्रियों की ओर से हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से संयम बरतने और कोई भी आत्मघाती कदम न उठाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक रुख अपना रही है और दिसंबर 2023 में सत्ता में आने के बाद से सरकार ने 280 करोड़ रुपये का लंबित वेतन संशोधन और 2017 के बकाया वेतन का भुगतान किया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पुलिस ने नालगोंडा में एक अन्य कर्मचारी के आत्महत्या के प्रयास की पुष्टि की है, जबकि खम्मम की एक घटना को पारिवारिक विवाद बताया गया है।

आरटीसी कर्मचारियों की संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) ने कहा है कि चालक शंकर गौड़ के आत्मदाह के प्रयास की नैतिक जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए। उन्होंने 24 से 29 अप्रैल तक मौन मार्च और विधायकों को ज्ञापन सौंपने सहित विरोध प्रदर्शनों की घोषणा की है।

आईटी मंत्री श्रीधर बाबू ने कर्मचारियों से सरकार पर विश्वास जताते हुए बातचीत में शामिल होने का आग्रह किया है।

भाषा सुमित देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में