सवाल आपका है

Today News LIVE Update 16 January: पूरा हुआ ‘बीजापुर का बदला?’.. एंटी नक्सल ऑपरेशन में 10-12 माओवादियों के ढेर होने की खबर..

Kanker Naxal Encounter Update

There is news of 32 naxalites being killed, not 30

Today News LIVE Update 16 January: बीजापुर: बस्तर के बीजापुर के जंगलों में एक बार फिर से पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। बताया जा रहा है कि पुलिस साउथ बस्तर में बड़ा ऑपरेशन करते हुए करीब एक दर्जन नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया हैं। हालाँकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। खुद आईजी सुंदरराज इस पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सुबह इस मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए थे लेकिन अब इस संख्या में इजाफे की जानकारी मिली है। पूरा एनकाउंटर बीजापुर-सुकमा-तेलंगाना बॉर्डर पर अंजाम दिया गया है। इस एक्शन में डीआरजी, एसटीएफ, बस्तर फाइटर्स और पुलिस के दुसरे ग्रुप के करीब 1500 जवानों के शामिल होने की संभावना है।

Chhattisgarh Naxalite-Police Encounter

Read Also: Mahakumbh Chhattisgarh Pavilion: महाकुंभ में परेशान न हो छत्तीसगढ़ के लोग.. CM साय की पहल पर तैयार है “छत्तीसगढ़ पैविलियन”.. निःशुल्क ठहरने और भोजन का प्रबंध भी..

Today News LIVE Update 16 January: गौरतलब हैं कि, इस पूरे एनकाउंटर को नक्सल इतिहास का सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन बताया जा रहा है। फ़िलहाल सुबह से मुठभेड़ जारी थी। पहले दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर थी लेकिन अब बताया जा रहा है कि यह संख्या बढ़ चुकी है। बताया जा रहा है कि मारे गये माओवादियों के शव को बरामद किया जा रहा है। सबसे राहत की बात है कि, इस पूरे कॉम्बिंग ऑपरेशन में सभी जवान सुरक्षित है। फिलहाल बस्तर आईजी के पुष्टि का इंतज़ार है।


 

Today News LIVE Update 16 January : मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें हमलावर की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें वह भागते हुए नजर आ रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। वहीं इस हमले के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सैफ के परिवार और प्रशंसकों ने उनकी सलामती पर राहत की सांस ली है।

अभिनेता सैफ अली खान की हेल्थ अपडेट: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चोर ने हमला कर दिया है। एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया है। जिसके बाद वह बुरी तरह घायल हो गए। अभिनेता को घायल हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनकी सर्जरी की गई। अभिनेता सैफ अली खान की स्वास्थ्य स्थिति पर लीलावती अस्पताल के डॉ नितिन डांगे ने कहा, “सैफ अली खान को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर हमला करने के बाद सुबह 2 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रीढ़ की हड्डी में चाकू घुसने के कारण उन्हें चोटें आईं…चाकू निकालने के लिए सर्जरी की गई…अब उनकी हालत पूरी तरह से स्थिर है। उनकी हालत में सुधार हो रहा है और वे खतरे से बाहर हैं…”

अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से ​हमला: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चारों ने हमला कर दिया है। एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया है। जिसके बाद वह बुरी तरह घायल हो गए। अभिनेता को घायल हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। बता दें कि चोरी की फिराक में सैफ अली खान के घर चारो ने धावा बोला था जिसके बाद ये घटना हुई। जानकारी के मुताबिक, ये घटना सुबह 3 बजे की है। एक चोर सैफ के घर में घुस गया था। इसी दौरान कुछ नौकर नींद से उठे। उन्होंने शोर मचाया। सैफ अली खान की भी नींद टूटी। वह बाहर आ गए। उन्होंनो चोर को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान चोर ने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया। वह घायल हो गए। घर के नौकर और कुछ सदस्य सैफ को अस्पताल लेकर गए. उन्हें भर्ती कराया गया। वहीं, घटना के बाद चोर फरार है। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम उसे पकड़ने में जुट गई है।

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान, जो अपनी शांत और विवादों से दूर रहने वाली छवि के लिए जाने जाते हैं, बीती रात एक जानलेवा हमले का शिकार हो गए। यह घटना मुंबई के बांड्रा इलाके में उनके घर पर हुई, जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर उन पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद अब एक्टर का इलाज लीलावती अस्पताल में चल रहा है। सारा, इब्राहिम पिता सैफ अली खान से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे।

Read More: Rashifal 16 January 2025 : आज इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की असीम कृपा.. बन जाएंगे बिगड़े काम, छप्पर फाड़ के बरसेगा धन 

दिल्ली में कांग्रेस की एक और सूची जारी: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पांच उम्मीदवारों की एक और सूची का ऐलान कर दिया है। इसमें 5 सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए हैं। इस सूची में सुरेंद्र कुमार को बवाना से और राहुल धानक को करोलबाग से उतारा गया है। ये दोनों ही सीटें अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा तीन सीटों में रोहिणी से सुमेश गुप्ता, तुगलकाबाद से वीरेंद्र बिधूड़ी और बदरपुर से अर्जुन भड़ाना को टिकट दिया गया है। इस तरह कांग्रेस ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 68 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

Read More: Mysterious disease in India: भारत के इस राज्य में फैली रहस्यमयी बीमारी.. एक महीने में 3 परिवार के एक दर्जन लोगों की मौत.. स्वास्थ्य विभाग भी हैरान

आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम: आज सुबह दिल्ली में बारिश के बाद से ही ठंड बढ़ गई है। आधी रात से ही राजधानी दिल्ली और NCR के इलाकों में तेज गर्जन के साथ जबरदस्त बारिश हुई है। IMD ने पहले ही दिल्ली में बारिश की आशंका जताई थी, वहीं तापमान की बात करें, तो हल्की वृद्धि देखी गई है। बारिश के बाद से वाहन चालकों को भी दिक्कतें हुईं, कुछ इलाकों में जलजमाव भी हुआ है। साथ ही कई ट्रेनें भी लेट हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज शाम हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। IMD ने आज अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान लगाया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। शाम के समय हवाएं और धुंध पड़ सकती हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Exit mobile version