संजीव अरोड़ा मामला: ईडी ने पंजाब, उत्तर प्रदेश में नए सिरे से छापेमारी की
संजीव अरोड़ा मामला: ईडी ने पंजाब, उत्तर प्रदेश में नए सिरे से छापेमारी की
जालंधर, नौ जून (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मोबाइल फोन की बिक्री से संबंधित कथित 100 करोड़ रुपये के जीएसटी धोखाधड़ी के सिलसिले में पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा और कुछ अन्य लोगों से जुड़े धन शोधन मामले में मंगलवार को नए सिरे से छापेमारी की कार्रवाई की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के जालंधर और लुधियाना तथा उत्तर प्रदेश के बरेली और नोएडा में लगभग छह परिसरों पर छापेमारी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि जिस परिसरों पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है उनमें अरोड़ा से जुड़ी कंपनी ‘हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड’ के मामले में जांच के दायरे में आए व्यक्तियों और संस्थाओं से संबंधित आवास और व्यावसायिक कार्यालय दोनों शामिल हैं।
अरोड़ा (62) को पिछले महीने चंडीगढ़ स्थित उनके आधिकारिक आवास पर दिनभर की छापेमारी के बाद केंद्रीय एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
अरोड़ा पंजाब में विद्युत, उद्योग और वाणिज्य मंत्री थे। अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने उनके विभागों को अन्य मंत्रियों को आवंटित कर दिया था।
भाषा सुरभि रंजन
रंजन

Facebook


