दिल्ली में सड़क हादसे में स्कूटर सवार की मौत
दिल्ली में सड़क हादसे में स्कूटर सवार की मौत
नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) बाहरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में बृहस्पतिवार को एक स्कूटर की बस से टक्कर हो जाने के कारण 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मोहम्मदपुर माजरी इलाके के निवासी राजेंद्र गुप्ता स्कूटर से जा रहे थे, तभी उनके वाहन की टक्कर नारंगी रंग की बस से हो गई।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “यह दुर्घटना दोपहर करीब एक बजे महादेव चौक के पास शाहबाद डेयरी की ओर जाने वाली सड़क पर हुई।”
उन्होंने बताया कि पंजाब खोर गांव के निवासी बस चालक राज कुमार (48) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भाषा नोमान नोमान माधव
माधव

Facebook


