उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में सुरक्षाबलों ने 27 टीटीपी उग्रवादियों को मार गिराया

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में सुरक्षाबलों ने 27 टीटीपी उग्रवादियों को मार गिराया

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में सुरक्षाबलों ने 27 टीटीपी उग्रवादियों को मार गिराया
Modified Date: May 24, 2026 / 10:53 pm IST
Published Date: May 24, 2026 10:53 pm IST

पेशावर, 24 मई (भाषा) पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने सप्ताहांत में देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में कई अभियानों में प्रतिबंधित टीटीपी से संबंधित 27 उग्रवादियों को मार गिराया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

सुरक्षाबलों ने अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान और बन्नू जिलों में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाया।

पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, उत्तरी वजीरिस्तान जिले के दत्ता खेल क्षेत्र में चलाए गए अभियानों के दौरान कई उग्रवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया।

बयान में कहा गया, ‘‘तीव्र और भयंकर गोलीबारी के बाद फितना-अल-ख्वारिज से संबंधित ग्यारह उग्रवादियों को मार गिराया गया।’’

‘फितना-अल-ख्वारिज’ शब्द का इस्तेमाल सरकार प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के लिए करती है।

इस सप्ताह की शुरुआत में सैन्य मीडिया शाखा ने कहा था कि सुरक्षाबलों ने जिले में 22 उग्रवादियों को मार गिराया।

रविवार को एक अन्य संयुक्त अभियान में पुलिस और आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने बन्नू जिले में टीटीपी से संबंधित 16 अन्य उग्रवादियों को मार गिराया।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में