हैदराबाद में एसयूवी की टक्कर से वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत

Ads

हैदराबाद में एसयूवी की टक्कर से वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 12:52 AM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 12:52 AM IST

हैदराबाद, 23 मई (भाषा) हैदराबाद में वरिष्ठ अधिवक्ता खाजा मोइजुद्दीन को उनके आवास के बाहर एक एसयूवी ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मोइजुद्दीन के बेटे ने कहा कि उनके पिता कुछ व्यक्तियों द्वारा वक्फ संपत्तियों पर अतिक्रमण और कब्जा किए जाने के खिलाफ लड़ रहे थे, और इस घटना के पीछे उन लोगों का ही हाथ है।

पुलिस ने बताया कि 63 वर्षीय अधिवक्ता अपनी कार में बैठने वाले थे कि तभी बिना नंबर प्लेट वाली एसयूवी ने उन्हें यहां मसाब टैंक स्थित उनके आवास के बाहर टक्कर मार दी।

इसने कहा कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

पुलिस ने बताया कि मोइजुद्दीन के बेटे की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच उसी के अनुसार की जाएगी।

इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच करने के लिए चार-पांच टीम गठित की गई हैं और इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाएंगी।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल