कोटा में राजस्थान के शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करने पर कई शिक्षकों पर मामला दर्ज

कोटा में राजस्थान के शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करने पर कई शिक्षकों पर मामला दर्ज

कोटा में राजस्थान के शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करने पर कई शिक्षकों पर मामला दर्ज
Modified Date: May 24, 2026 / 10:15 pm IST
Published Date: May 24, 2026 10:15 pm IST

कोटा, 24 मई (भाषा) राजस्थान के कोटा में पुलिस ने राज्य के शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के खिलाफ बिना अनुमति मार्च निकालने के आरोप में कई शिक्षकों पर मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने 18 मई को रामगंजमंडी कस्बे में दिलावर की कथित तौर पर प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और उनका उनका पुतला दहन किया।

रामगंजमंडी दिलावर का निर्वाचन क्षेत्र भी है।

अधिकारियों के मुताबिक, शिक्षकों के संघ ‘सियाराम’ के सदस्यों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने 10 दिन के ग्रीष्मकालीन अवकाश को रद्द करने के दिलावर के फैसले के खिलाफ मार्च निकाला।

अधिकारियों ने बताया कि मंत्री ने शिक्षकों के लिए 21 जून को स्कूल लौटना अनिवार्य किया था। हालांकि, उन्होंने बाद में इस अवधि में बदलाव करके 28 जून कर दी।

पंचायती राज सदस्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष नारंगी मीणा ने शनिवार को दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया कि संघ के संरक्षक सियाराम शर्मा ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

उन्होंने दावा किया कि यह विरोध-प्रदर्शन बिना पूर्व अनुमति के किया गया था और प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के खिलाफ “अपमानजनक भाषा” का इस्तेमाल करते हुए उन्हें “चोर” कहा।

एक पुलिस अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर पुष्टि की कि मीणा की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा-189 (गैरकानूनी रूप से एकत्र होने) के तहत कई सरकारी स्कूल शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

भाषा पारुल सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में