शाह ने अरुणाचल में अचानक आई बाढ़ की स्थिति पर मुख्यमंत्री से बात की, हरसंभव मदद का भरोसा दिया

शाह ने अरुणाचल में अचानक आई बाढ़ की स्थिति पर मुख्यमंत्री से बात की, हरसंभव मदद का भरोसा दिया

शाह ने अरुणाचल में अचानक आई बाढ़ की स्थिति पर मुख्यमंत्री से बात की, हरसंभव मदद का भरोसा दिया
Modified Date: June 29, 2026 / 03:42 pm IST
Published Date: June 29, 2026 3:42 pm IST

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू से बात कर राज्य में भारी बारिश, अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से उत्पन्न हुए हालात से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान शाह ने प्रभावित क्षेत्रों, नुकसान के पैमाने और लोगों को राहत पहुँचाने की तैयारियों के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने मुख्यमंत्री को राहत कार्यों के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव सहायता और किसी भी अन्य आवश्यक मदद का आश्वासन दिया।

सोमवार को भी अरुणाचल प्रदेश में लगातार भारी बारिश होती रही, जिससे अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा, लोगों की जान गई और कम से कम 12 जिलों में सड़क संपर्क बाधित हो गया।

भारतीय वायु सेना की मदद से चलाया जा रहा बचाव अभियान कम दृश्यता के कारण रात में रोक दिया गया था। हालांकि, सोमवार सुबह इसे फिर से शुरू कर दिया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वी सियांग और उससे सटे लेपराडा, लोअर सियांग, लोअर सुबनसिरी और पापुम पारे जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

प्रशासन ने लोगों से बहुत जरूरी होने पर ही भूस्खलन और बाढ़ प्रभावित इलाकों में यात्रा करने तथा मौसम सामान्य होने तक प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

भाषा जितेंद्र दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में