उत्तराखंड के छह और छात्र यूक्रेन से लौटे
उत्तराखंड के छह और छात्र यूक्रेन से लौटे
देहरादून, एक मार्च (भाषा) युद्ध ग्रस्त यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छह और छात्र मंगलवार को भारत वापस लाये गये। नई दिल्ली पहुंचने पर इन छात्रों का उत्तराखंड के अतिरिक्त आयुक्त अजय मिश्रा, वरिष्ठ प्रबंधन अधिकारी रंजन मिश्रा और सहायक प्रोटोकॉल अधिकारियों मनोज जोशी और दीपक चमोली ने स्वागत किया।
इससे पहले रूस के हमले का शिकार यूरोपीय देश में अध्ययनरत उत्तराखंड के 17 छात्र वापस घर लौट चुके हैं। राज्य सरकार यूक्रेन में रहने वाले उत्तराखंड के सभी लोगों की सुरक्षित घर वापसी के लिये भारत सरकार के लगातार सम्पर्क में है। सूत्रों के अनुसार यूक्रेन में प्रदेश के 150—200 लोग रह रहे हैं।
भाषा दीप्ति दीप्ति संतोष
संतोष

Facebook


