बेंगलुरु, 24 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 मई को शहर के बाहरी क्षेत्र स्थित ‘आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर’ के दौरे से पहले जिलेटिन छड़ें बरामद होने के बाद कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि बेंगलुरु दक्षिण जिले के पुलिस अधीक्षक आर श्रीनिवास गौड़ा ने एक उपनिरीक्षक, एक सहायक उपनिरीक्षक और चार कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है।
उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल को सर्किट और टाइमर लगी जिलेटिन की छड़ें दिखाई दीं।
अधिकारियों के अनुसार, सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) जांच में शामिल हो गया।
भाषा नेत्रपाल गोला
गोला