सोनिया बंसल ने कान फिल्म महोत्सव में अपनी फिल्म ‘द लास्ट ब्रेथ’ की स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया

सोनिया बंसल ने कान फिल्म महोत्सव में अपनी फिल्म ‘द लास्ट ब्रेथ’ की स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया

सोनिया बंसल ने कान फिल्म महोत्सव में अपनी फिल्म ‘द लास्ट ब्रेथ’ की स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया
Modified Date: May 24, 2026 / 03:25 pm IST
Published Date: May 24, 2026 3:25 pm IST

नयी दिल्ली, 24 मई (भाषा) ‘बिग बॉस-17’ से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनिया बंसल ने कान फिल्म महोत्सव के रेड कार्पेट पर पहली बार शिरकत की, जहां उनकी फिल्म ‘द लास्ट ब्रेथ’ प्रदर्शित की गई है।

‘द लास्ट ब्रेथ’ में वनों की कटाई और पर्यावरण संरक्षण जैसे गंभीर मुद्दे उठाए गए हैं। फिल्म में शिव तटकरे ने भी अहम भूमिका निभाई है।

बंसल ने कहा कि उन्हें ऐसी फिल्म में अभिनय करने पर गर्व है, जिसमें इतना महत्वपूर्ण संदेश दिया गया है।

उन्होंने एक बयान में कहा, “‘द लास्ट ब्रेथ’ मेरे दिल के बहुत करीब है, क्योंकि इसमें पर्यावरण संरक्षण के बारे में अहम संदेश दिया गया है। सिनेमा में जागरूकता फैलाने और बदलाव लाने की ताकत होती है। मुझे गर्व है कि मैं ऐसी फिल्म का हिस्सा हूं, जिसमें प्रकृति की रक्षा पर जोर दिया गया है।”

कान फिल्म महोत्सव की शुरुआत 12 मई को हुई थी और इसका समापन शनिवार को हुआ।

भाषा जोहेब पारुल

पारुल


लेखक के बारे में