तमिलनाडु के सात तीर्थयात्रियों के शवों को नेपाल से वापस लाने के लिए कदम उठाए जा रहे: सरकार
तमिलनाडु के सात तीर्थयात्रियों के शवों को नेपाल से वापस लाने के लिए कदम उठाए जा रहे: सरकार
चेन्नई, 15 मार्च (भाषा) तमिलनाडु सरकार ने रविवार को कहा कि नेपाल में बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सात तीर्थयात्रियों के शवों को वापस लाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। मृतकों में पांच महिलाएं हैं।
दुर्घटना में मारे गए राज्य के सात लोग पोलाची और देवकोट्टई के निवासी थे। उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए काठमांडू ले जाया जा रहा है। इन लोगों की मौत 14 मार्च को मध्य नेपाल में एक बस के ढलान से नीचे गिरने के कारण हुई थी।
सरकार की ओर से रविवार रात जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को चेन्नई हवाई अड्डे लाया जाएगा।
भाषा नेत्रपाल खारी
खारी

Facebook


