छात्रों को तकनीकी और भुगतान संबंधी समस्याएं, प्रधान ने सीबीएसई से रिपोर्ट मांगी

छात्रों को तकनीकी और भुगतान संबंधी समस्याएं, प्रधान ने सीबीएसई से रिपोर्ट मांगी

छात्रों को तकनीकी और भुगतान संबंधी समस्याएं, प्रधान ने सीबीएसई से रिपोर्ट मांगी
Modified Date: May 24, 2026 / 12:59 am IST
Published Date: May 24, 2026 12:59 am IST

नयी दिल्ली, 23 मई (भाषा) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से उन शिकायतों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिनमें छात्रों और अभिभावकों ने पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान तकनीकी गड़बड़ियों की बात कही है। एक सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मंत्री ने प्रक्रिया के दौरान सामने आई सर्वर की खराबी, भुगतान करने में दिक्कत और परिचालन संबंधी खामियों से जुड़े मुद्दों का गंभीरता से संज्ञान लिया।

सूत्रों के अनुसार, ‘सीबीएसई पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान तकनीकी व्यवधानों को लेकर छात्रों और अभिभावकों द्वारा उठाई गई शिकायतों का गंभीर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सर्वर डाउन होने, भुगतान करने में गड़बड़ियों और परिचालन संबंधी खामियों पर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।’

उन्होंने बताया कि अधिकारियों को तकनीकी विफलताओं के कारणों, तैयारियों के उपायों और प्रक्रिया के प्रबंधन में शामिल एजेंसियों की जवाबदेही के बारे में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।

इससे पहले सीबीएसई ने कहा कि वह परिणाम के बाद होने वाली सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान तकनीकी गड़बड़ियों को लेकर उठी चिंताओं के बीच छात्रों के शैक्षणिक हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

भाषा

शुभम गोला

गोला


लेखक के बारे में