केरल में पुलिस थाने से स्वर्ण आभूषण गायब होने के मामले में निलंबित पूर्व थानाध्यक्ष का नाम सामने आया

केरल में पुलिस थाने से स्वर्ण आभूषण गायब होने के मामले में निलंबित पूर्व थानाध्यक्ष का नाम सामने आया

केरल में पुलिस थाने से स्वर्ण आभूषण गायब होने के मामले में निलंबित पूर्व थानाध्यक्ष का नाम सामने आया
Modified Date: June 28, 2026 / 04:37 pm IST
Published Date: June 28, 2026 4:37 pm IST

मलप्पुरम (केरल), 28 जून (भाषा) करिपुर पुलिस थाने में रखे गए लगभग आठ ‘सॉवरेन’ (लगभग 64 ग्राम) वजन के स्वर्ण आभूषण के गायब होने के मामले की जांच में एक निलंबित पूर्व थानाध्यक्ष की कथित तौर पर संलिप्तता सामने आई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, पुलिस उपाधीक्षक की अगुवाई वाली टीम की जांच में पाया गया कि इन आभूषणों के गायब होने के पीछे कथित तौर पर पूर्व थानाध्यक्ष (जो अभी किसी दूसरे अनुशासनात्मक मामले में निलंबित हैं) का हाथ था। जांच रिपोर्ट मलप्पुरम जिले के पुलिस प्रमुख को सौंप दी गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गायब आभूषणों में तीन सोने की चेन, दो झुमके, एक अंगूठी और एक ब्रेसलेट शामिल था। सूत्रों ने बताया कि ये आभूषण आम लोगों को कहीं पड़े हुए मिले थे और उन्होंने इसे पुलिस को सौंप दिया था, ताकि इन्हें इनके असली मालिकों तक पहुंचाया जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि इनमें से कुछ गहने यात्रियों को करिपुर हवाई अड्डे पर पर मिले थे और बाद में उन्हें सुरक्षित रखने के लिए पुलिस थाने में जमा करा दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि इन्हें थाने की एक अलमारी में रखा गया था।

जांच के तहत पुलिस थाने के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि पता लगाया जा सके कि क्या आभूषणों की चोरी हुई है या नहीं। थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

जांच टीम ने पूर्व थानाध्यक्ष से पूछताछ की है। पूर्व थानाध्यक्ष ने कथित तौर पर माना है कि आभूषण उनके पास हैं। अधिकारियों के अनुसार, पूर्व थानाध्यक्ष ने दावा किया कि गहने गलती से उनके पास आ गए थे और कहा कि वह उन्हें लौटाने को तैयार हैं।

भाषा संतोष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में