तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कलेक्टर सम्मेलन में नागरिक-केंद्रित शासन पर जोर दिया
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कलेक्टर सम्मेलन में नागरिक-केंद्रित शासन पर जोर दिया
चेन्नई, 29 जून (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को यहां सचिवालय में जिला कलेक्टरों और पुलिस अधिकारियों के दो दिवसीय संयुक्त सम्मेलन का उद्घाटन किया।
इस सम्मेलन में राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की जाएगी, साथ ही महिलाओं की सुरक्षा, मादक पदार्थों की समस्या और कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन का व्यापक आकलन भी किया जाएगा।
एक अधिकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से नागरिकों पर केंद्रित सेवाओं पर ध्यान देने और राज्य सरकार के ‘वेत्री तमिलगम’ दृष्टिकोण के तहत उसके निर्देशों को लागू करने के लिए कहा। इस दृष्टिकोण का मकसद भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन बनाना है।
इस पहल का मकसद तमिलनाडु में विकास को तेज करना और समावेशी विकास सुनिश्चित करना है।
इस सम्मेलन में जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक (एसपी), पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी), पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और विभिन्न सरकारी विभागों के प्रमुखों के अलावा अन्य अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।
भाषा प्रशांत वैभव
वैभव

Facebook


