तमिलनाडु के मुख्यमंत्री महिलाओं की सुरक्षा के लिए सिंगप्पेन विशेष बल की शुरुआत करेंगे
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री महिलाओं की सुरक्षा के लिए सिंगप्पेन विशेष बल की शुरुआत करेंगे
(फाइल फोटो के साथ)
चेन्नई, नौ जून (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय मंगलवार शाम को ‘सिंगप्पेन विशेष बल’ की शुरुआत करेंगे जिसका उद्देश्य राज्य में महिलाओं और बच्चों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करना है।
यह विशिष्ट पुलिस इकाई सार्वजनिक स्थानों की निगरानी और गश्त, संवेदनशील एवं असुरक्षित क्षेत्रों की पहचान तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए सरकार के प्रयासों को और मजबूत करेगी।
सरकार ने कहा कि यह पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित करेगी और लोगों में विश्वास पैदा करेगी, सार्वजनिक स्थानों पर उत्पीड़न को रोकेगी और महिला एवं बाल-हितैषी समाज के लिए जन-प्रेरित आंदोलन की दिशा में काम करेगी।
मुख्यमंत्री आज शाम पांच बजे राजारथिनम स्टेडियम, एग्मोर में आयोजित एक समारोह में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) महेश कुमार अग्रवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इस विशेष बल की शुरुआत करेंगे।
भाषा सुरभि वैभव
वैभव

Facebook


