चेन्नई, नौ जून (भाषा) तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून के चलते मंगलवार से 10 जिलों में भारी बारिश होने की संभवना है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने यह जानकारी दी।
आरएमसी के नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, धर्मपुरी, सलेम, इरोड, नीलगिरि, कोयंबटूर, तिरुपुर, डिंडीगुल, थेनी, कन्याकुमारी और तिरुनेलवेली जिलों के पश्चिमी घाट में 12 जून तक बारिश होगी।
हालांकि, उच्च अधिकतम तापमान और उच्च आर्द्रता के कारण, इसी अवधि के दौरान उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु जिलों और राज्य के तटीय क्षेत्रों में असुविधाजनक मौसम रहने की संभावना है।
सोमवार को कुडलूर जिले में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके बाद चेन्नई में 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
इसी बीच, तिरुनेलवेली जिले के ऊथू क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 11 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई और कोयंबटूर जिले के उपासी क्षेत्र में इसी अवधि के दौरान नौ सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
चेन्नई के लिए मौसम विभाग ने गर्म और उमस भरे मौसम का पूर्वानुमान लगाया है। हालांकि, शाम या रात में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है।
भाषा तान्या रंजन
रंजन