तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने हड़ताल कर रहे आरटीसी कर्मियों से चरम कदम न उठाने का आग्रह किया

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने हड़ताल कर रहे आरटीसी कर्मियों से चरम कदम न उठाने का आग्रह किया

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने हड़ताल कर रहे आरटीसी कर्मियों से चरम कदम न उठाने का आग्रह किया
Modified Date: April 23, 2026 / 10:14 pm IST
Published Date: April 23, 2026 10:14 pm IST

हैदराबाद, 23 अप्रैल (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने हड़ताल पर बैठे आरटीसी कर्मचारियों से बृहस्पतिवार को अपील की कि वे आत्महत्या जैसा कोई चरम कदम न उठाएं और बातचीत के लिए आगे आएं।

मुख्यमंत्री की यह अपील वारंगल जिले में तेलंगाना सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) के एक चालक द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किए जाने की घटना के मद्देनजर आई।

यह उल्लेख करते हुए कि ‘‘आत्महत्या कोई समाधान नहीं है’’, उन्होंने उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क के नेतृत्व में मंत्रियों को शुक्रवार को कर्मचारी संघों को बातचीत के लिए आमंत्रित करने का निर्देश दिया।

इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि रेड्डी ने स्पष्ट किया कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के प्रति सकारात्मक सोच रखती है।

पुलिस ने बताया कि वारंगल जिले में 50 वर्षीय एक आरटीसी चालक ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

विभिन्न मांगों को लेकर शुरू हुई आरटीसी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को बृहस्पतिवार को दो दिन हो गए।

भाषा नेत्रपाल माधव

माधव


लेखक के बारे में