जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के समीप पाकिस्तानी ड्रोन पर सेना ने गोलियां चलायीं

Ads

जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के समीप पाकिस्तानी ड्रोन पर सेना ने गोलियां चलायीं

  •  
  • Publish Date - June 9, 2026 / 04:57 PM IST,
    Updated On - June 9, 2026 / 04:57 PM IST

मेंढर/जम्मू, नौ जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय क्षेत्र में घुस आये एक पाकिस्तानी ड्रोन पर सेना के जवानों ने गोलीबारी की, लेकिन वह कुछ भारतीय अग्रिम चौकियों के ऊपर थोड़ी देर मंडराने के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) लौट गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि सोमवार देर रात मेंढर सेक्टर के बालाकोट क्षेत्र में कुछ भारतीय अग्रिम चौकियों के ऊपर इस ड्रोन को देखा गया।

उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने ड्रोन पर करीब नौ राउंड गोली दागीं, लेकिन लक्ष्य को भेदा नहीं जा सका क्योंकि वह काफी ऊंचाई पर उड़ रहा था।

सुरक्षा बलों ने मंगलवार तड़के यह पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया कि क्या ड्रोन ने उड़ान भरते समय इलाके में कोई सामग्री तो नहीं गिराई।

यह अभियान कई घंटों तक चला, जिसमें सुरक्षाकर्मियों ने इलाके की व्यापक तलाशी ली। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

भाषा

राजकुमार वैभव

वैभव