फोटो कैद करने के चक्कर में ‘वंदे भारत’ के कोच में खुद कैद हुआ शख्स.. निकल गया 150 किमी दूर.. और फिर..
देश का आठवां वंदे भारत एक्सप्रेस हुआ रवाना. The person imprisoned inside the coach of Vande Bharat Express.
The person imprisoned inside the coach of Vande Bharat Express.. had climbed to take photographs.
The person imprisoned inside the coach of Vande Bharat Express. had climbed to take photographs.
आम लोगो में इन दिनों देश की सबसे हाईटेक और आलीशान ट्रेन वंदे भारत को लेकर जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही हैं। हर आम और खास इस ट्रेन पर सवार होना चाहता हैं। वही जिनके लिए इसकी सवारी मुमकिन नहीं वो इस ट्रेन को एक नजर देखकर और इसकी फोटो कैद करके ही खुश हैं। लेकिन लोगो की यही इच्छा अब रेल प्रबंधन के लिए परेशानी का सबसे बन रही हैं। रेलवे स्टेशन में वंदे भारत के पहुँचते ही भीतर की तस्वीर लेने के लिए लोग कोच में चढ़ जाते हैं। बावजूद इसके की ट्रेन चंद सेकेंड के लिए प्लेटफॉर्म पर खड़ी होती हैं। एक शख्स के फोटो खींचने की इसी चाहत की वजह से वह कोच के भीतर ही कैद हो गया और फिर अपने घर से 150 किलोमीटर दूर जा पहुंचा।
Read more: जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ा, 2024 तक रहेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष.
देश का आठवां वंदे भारत एक्सप्रेस हुआ रवाना.
दरअसल दो दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सिंकदराबाद से विशाखापट्नम के बीच चलने वाले देश के आठवें वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। वही इस ट्रेन का दीदार करने अलग-अलग स्टेशनों पर लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा था। बड़ी संख्या में लोग वंदे भारत एक्सप्रेस को देखने प्लेटफॉर्म तक पहुंचे थे।
Read more: ‘गंगा विलास क्रूज’ पर जयराम रमेश की आपत्ति.. पूछा ‘देश का कौन गरीब देगा एक रात सफर के 50 लाख रुपए’
टीटीई ने लगाईं लताड़, फिर उतारा.
इसी तरह राजमहेंद्रवरम स्टेशन पर भी एक उत्साही युवक वंदे भारत एक्सप्रेस का दीदार करने पहुंचा हुआ था। वंदे भारत एक्सप्रेस जैसे ही स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़ी हुई और दरवाजा खुला वह कोच में जा चढ़ा और फिर भीतर की तस्वीरें अपने फोन के कैमरे से खींचने लगा। इसी दौरान एक्सप्रेस के लोको पायलट ने हॉर्न दिया लेकिन जैसे ही शख्स ने कोच से बाहर की कोशिश की ट्रेन का ऑटोमेटिक दरवाजा लॉक हो चुका था। इसके बाद वह गेट पर ही खड़ा रहा. राजमहेंद्रवरम के बाद ट्रेन का अगला स्टॉपेज विजयवाड़ा था लेकिन इससे पहले ही वह टीटीई के हत्थे चढ़ गया। टीटीई ने युवक को जमकर लताड़ लगाईं और फिर विजयवाड़ा में उसे चेतावनी देकर ट्रेन से उतार दिया गया।

Facebook


