नैनीताल की नैनी झील का जलस्तर दो साल बाद नौ इंच बढ़ा

Ads

नैनीताल की नैनी झील का जलस्तर दो साल बाद नौ इंच बढ़ा

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 10:35 PM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 10:35 PM IST

नैनीताल, 24 मई (भाषा) नैनीताल की प्रतिष्ठित नैनी झील का जलस्तर इस साल कम शीतकालीन वर्षा और हिमपात के बावजूद दो वर्ष के बाद नौ इंच बढ़कर रविवार को 79 फुट 9 इंच तक पहुंच गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सिंचाई विभाग ने इसका श्रेय बेमौसम बरसाती नालों को दिया, जिनसे मई और अगस्त के अंतिम दिनों में पानी नैनी झील तक पहुंचा।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता डी.के. सिंह ने कहा, “मई में बारिश न होने पर भी, 10 जून के बाद जलस्तर 77 फुट तक रहने की उम्मीद है।”

इस क्षेत्र में इस वर्ष जनवरी से मई तक 275 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

तुलनात्मक रूप से, 2025 में इसी अवधि के दौरान 140 मिलीमीटर वर्षा होने पर जलस्तर 79 फुट था। 2024 में झील का जलस्तर 72 मिलीमीटर वर्षा के साथ 79 फुट दर्ज किया गया, जबकि 2023 में 445 मिलीमीटर वर्षा के साथ जलस्तर 82 फुट 1 इंच था।

अधिकारियों ने बताया कि 2025 में नैनीताल में असामान्य रूप से भीषण गर्मी पड़ी, लेकिन बाद में भरपूर मानसूनी बारिश ने जलाशय को उच्चतम स्तर तक भर दिया।

सिंचाई विभाग ने पिछले वर्ष सितंबर माह के दौरान झील से नियमित रूप से अतिरिक्त पानी छोड़ा था।

भाषा

प्रशांत जोहेब

जोहेब