जुए में हारा युवक, डिप्रेशन में आकर शौचालय में किया ये काम, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Ads

The young man who lost in gambling did this work जुए में हारा युवक, डिप्रेशन में आकर शौचालय में किया ये काम, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

  •  
  • Publish Date - October 31, 2022 / 10:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

The young man who lost in gambling

The young man who lost in gambling: देवघर। झारखंड के देवघर जिले में एक युवक द्वारा खुद को फांसी लगाने का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read more: महिला के साथ घिनौनी हरकत कर बनाया वीडियो, फिर इस डिमांड के लिए करने लगा मारपीट

डिप्रेशन में आकर की आत्महत्या
The young man who lost in gambling: मामला जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी का है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक दीपावली, काली पूजा को लेकर जुआ खेल रहा था तो जुए में पूरा पैसा हार गया। इसी वजह से वह डिप्रेशन का शिकार हो गया और देर रात शौच की बात कहकर शौचालय गया।

Read more: Fake News on Social Media : Fake न्यूज को लेकर चुनाव आयोग सख्त, कहा- Fake News फैलाई तो होगी ये बड़ी कार्रवाई 

वहीं, शौचालय में ही उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने भी पुलिस को लिखित आवेदन देकर डिप्रेशन में आकर आत्महत्या की बात कही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक की पत्नी ने बताया कि 11 बजे रात घर आया था। खाना-पीना खाने के बाद मोबाइल देखकर सो रहा था। देर रात 3 बजे शौच जाने की बात कहकर गया। एक घंटे बाद भी वापस नहीं आने पर देखने पर पता चला कि फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें