मैसूरु के टी नरसीपुरा में रेशम कारखाने को बंद करने का सवाल ही नहीं: मंत्री महादेवप्पा

मैसूरु के टी नरसीपुरा में रेशम कारखाने को बंद करने का सवाल ही नहीं: मंत्री महादेवप्पा

मैसूरु के टी नरसीपुरा में रेशम कारखाने को बंद करने का सवाल ही नहीं: मंत्री महादेवप्पा
Modified Date: March 2, 2026 / 06:28 pm IST
Published Date: March 2, 2026 6:28 pm IST

मैसूरु (कर्नाटक), दो मार्च (भाषा) कर्नाटक के मंत्री एच. सी. महादेवप्पा ने सोमवार को जोर देकर कहा कि मैसुरु जिले के टी नरसीपुरा में रेशम कारखाने को बंद करने का कोई सवाल ही नहीं उठता और उन्होंने भाजपा पर इस मुद्दे पर ‘अनावश्यक भ्रम पैदा करने’ का आरोप लगाया।

विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक की आलोचना का जवाब देते हुए महादेवप्पा ने कहा कि सरकार ने पहले रेशम बाजार के लिए इस्तेमाल की जा रही डेढ़ एकड़ जमीन को पार्क के विकास के लिए आवंटित करने का फैसला किया था, लेकिन अब इस आदेश की समीक्षा की गई है।

उन्होंने कहा, ‘उस जमीन पर स्टेडियम का निर्माण नहीं किया जाएगा। हमारे लिए रेशम कारखाना प्राथमिकता है। सरकार के लिए इस मामले में प्रतिष्ठा का कोई मुद्दा नहीं है।’ उन्होंने यह भी कहा कि श्रमिकों और जनता को घबराने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने रेशम कारखाने के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और यह सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है कि इकाई को कोई नुकसान न पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए। भाजपा ने राजनीतिक कारणों से भ्रम पैदा किया है।’

महादेवप्पा ने कहा कि उन्होंने खेल और रेशम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की है और यदि अत्यावश्यक पाया गया तो उस भूमि पर स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव रद्द कर दिया जाएगा।

इससे पहले अशोक ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया था कि कांग्रेस सरकार एक खेल स्टेडियम परियोजना की आड़ में केएसआईसी की ‘टी नरसीपुरा यार्न रीलिंग यूनिट’ (धागा कातने की इकाई) से संबंधित पांच एकड़ बफर भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है।

भाषा

शुभम माधव

माधव


लेखक के बारे में