भुवनेश्वर में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान लिंगराज का ‘रुकुना रथ’ खींचा

भुवनेश्वर में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान लिंगराज का ‘रुकुना रथ’ खींचा

भुवनेश्वर में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान लिंगराज का ‘रुकुना रथ’ खींचा
Modified Date: March 26, 2026 / 06:41 pm IST
Published Date: March 26, 2026 6:41 pm IST

भुवनेश्वर, 26 मार्च (भाषा) ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान लिंगराज की वार्षिक ‘रुकुना रथ यात्रा’ में भाग लिया।

अशोकाष्टमी के अवसर पर हर साल ओल्ड टाउन क्षेत्र में लिंगराज मंदिर के सामने यह रथयात्रा आोजित की जाती है।

बढ़ती गर्मी के बावजूद श्रद्धालु 11वीं शताब्दी के शिव मंदिर में रथ पर सवार भगवान की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े।

मंदिर प्रशासन ने रथ खींचने का समय पूर्वाह्न 2:30 बजे तय किया था, लेकिन लगभग 3:45 बजे इसकी शुरुआत हुई।

एक पुजारी ने बताया कि कुछ ही मिनट में रथ की रस्सी टूट जाने के कारण रथयात्रा थोड़ी देर के लिए रुक गई।

इस मौके पर मौजूद कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा, “दर्शन और रथ खींचने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।”

राज्यपाल हरि बाबू कंभम्पति, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरण दास ने अशोकाष्टमी के अवसर पर लोगों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री माझी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “अशोकाष्टमी और भगवान श्री लिंगराज की रुकुना रथ यात्रा के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। भगवान श्री लिंगराज का आशीर्वाद सभी के जीवन में खुशहाली, शांति और समृद्धि लाए।”

भाषा जोहेब संतोष

संतोष


लेखक के बारे में