```php कर्नाटक से नंदी की कांसे की तीन मूर्तियां चुराने के आरोप में तीन गिरफ्तार |

कर्नाटक से नंदी की कांसे की तीन मूर्तियां चुराने के आरोप में तीन गिरफ्तार

कर्नाटक से नंदी की कांसे की तीन मूर्तियां चुराने के आरोप में तीन गिरफ्तार

कर्नाटक से नंदी की कांसे की तीन मूर्तियां चुराने के आरोप में तीन गिरफ्तार
Modified Date: July 4, 2026 / 04:09 pm IST
Published Date: July 4, 2026 4:09 pm IST

इरोड (तमिलनाडु), चार जुलाई (भाषा) कर्नाटक के एक मंदिर से नंदी की कांसे की दो मूर्तियां चुराने के आरोप में केरल के एक युवक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जब ये तीनों बरगुर में जंगल के रास्ते से गुजर रहे थे, तो वन विभाग के कर्मचारियों ने उनकी गाड़ी को रोका और उनसे पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान उनकी गाड़ी में दो मूर्तियां मिलीं।

जब तीनों लोग कांसे की इन मूर्तियों के अपने पास होने के बारे में संतोषजनजक जवाब नहीं दे पाये तब उन्हें वन अधिकारियों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने कहा कि नंदी की दोनों मूर्तियों के सदियों पुरानी होने का अनुमान है लेकिन उनकी अभी विशेषज्ञों से जांच होनी बाकी है ताकि यह पता चल सके कि वे प्राचीन हैं या नहीं।

पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों की पहचान अरियालुर जिले के जयंकोंडम के आनंदराज (32), इरोड जिले के अंथियूर के देवराज (23) और केरल के मलप्पुरम जिले के 19 वर्षीय रिजवान के रूप में हुई है।

इरोड जिला पुलिस ने बताया कि ये मूर्तियां कर्नाटक में भगवान शिव के एक मंदिर से चुराई गईं। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा

राजकुमार पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में