पंजाब में राजपुरा के पास दंपति ने बच्चों के साथ नहर में छलांग लगाई, तीन बच्चों की मौत
पंजाब में राजपुरा के पास दंपति ने बच्चों के साथ नहर में छलांग लगाई, तीन बच्चों की मौत
पटियाला (पंजाब), 24 मई (भाषा) मोहाली निवासी एक दंपति अपने तीन बच्चों के साथ रविवार को राजपुरा के पास एक नहर में कूद गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
स्थानीय लोगों ने दंपति को बचा लिया, लेकिन तीनों बच्चे (दो लड़कियां और एक लड़का) तेज धारा में बह जाने के बाद डूब गए।
यह घटना राजपुरा के पास मंडोली पुल से लगभग एक किलोमीटर आगे हुई। पुलिस ने बताया कि परिवार के लोगों के नहर में कूदने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
घटना को देखते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दंपति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, बच्चे पानी में बह गए।
बाद में स्थानीय गोताखोरों की एक टीम ने तीन बच्चों के शव बरामद किए, जिनकी पहचान एकम (7), राजवीर (12) और मुस्कान (14) के रूप में हुई।
यह परिवार मोहाली जिले के लैंडरन के पास स्थित मोजपुर गांव का रहने वाला है।
पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजपुरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है और मामले की जांच जारी है।
भाषा
शुभम गोला
गोला

Facebook


